उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चार दिनों तक होने वाली सेना भर्ती की प्रक्रिया शनिवार यानी 24 नवंबर से शुरू हो चुकी है. सेना भर्ती की प्रक्रिया के पहले दिन बागेश्वर के करीब 3000 से ज्यादा युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया. वहीं अगले तीन दिनों में अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के युवा सेना भर्ती में हिस्सा लेंगे. सेना भर्ती में करीब 23 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं. यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल बिनेश नायर ने दी. उन्होंने कहा कि कुमाऊं डिवीजन के 4 जिलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें 24 नवंबर को बागेश्वर, 25 को अल्मोड़ा, 26 को ऊधम सिंह नगर और 27 नवंबर को नैनीताल के युवक हिस्सा लेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2R8szur
No comments:
Post a Comment