उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले को अब चाय बगान के जरिए पर्यटन के मानचित्र पर लाने की कवायद तेज हो रही है. जिला प्रशासन और उत्तराखंड टी बोर्ड ने टी गार्डन को विकसित करने का एक ऐसा खाका तैयार किया है, जिससे कई क्षेत्रों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है. वहीं नए प्लान के तहत चाय बागान के जरिए युवाओं को रोजगार तो मिलेगा, साथ ही इसे पर्यटन से भी जोड़े जाने की योजना है. दिखने में आकर्षक और दिल को छू लेने वाले टी गार्डन पर्यटकों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले बागेश्वर के हरिनगर और गरुड़ में, नैनीताल के श्यामखेत और चंपावत में चाय बागानों के जरिए पर्यटन और रोजगार को बढ़ाने के सफल प्रयोग किए जा चुके हैं. ऐसे में ये उम्मीद की जानी चाहिए कि उत्तराखंड टी बोर्ड और जिला प्रशासन की यह पहल भी जरूर रंग लाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PPbNE5
No comments:
Post a Comment