VIDEO: भगवा से रंगा गया नगर निगम का प्रशासनिक भवन, बीजेपी-कांग्रेस के बीच तनाव - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, November 28, 2018

VIDEO: भगवा से रंगा गया नगर निगम का प्रशासनिक भवन, बीजेपी-कांग्रेस के बीच तनाव

निकाय चुनाव के तहत बीजेपी से जीती मेयर ने प्रशासनिक भवन को भगवा रंग में रंग दिया है. इससे कांग्रेस के पार्षद नाराज हो गए हैं. नए-नए बने ऋषिकेश नगर निगम में चुनाव होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है. तकरार का कारण नगर निगम ऋषिकेश के प्रशासनिक भवन को भगवा रंग में रंगे जाने से शुरू हुआ है. प्रशासनिक भवन को भगवा रंग में देखकर कांग्रेस पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा है. कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि मेयर तुरंत ही इस रंग को बदलें. निगम का भगवाकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. कांग्रेस पार्षदों ने धमकी दी है कि अगर प्रशासनिक भवन के भगवा रंग को नहीं बदला गया तब वे शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेंगे. (ऋषिकेश से आशीष डोभाल की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PUnMQI

No comments:

Post a Comment

Pages