उत्तरकाशी नगर निकाय चुनाव के दौरान टिहरी में वास्तुविद केसी कुड़ियाल के साथ टिहरी थानाध्यक्ष द्वारा की गई अभद्रता की आंच उत्तरकाशी तक पहुंच गई है. सोमवार को उत्तरकाशी के विभिन्न सामाजिक सगठनों, होटल एसोसिएशन, संवेदना समूह, लोकरंग, अनघा माउंटेन एससोसिएशन ने टिहरी एसएचओ के खिलाफ जनपद मुख्यालय में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने एसएचओ के पुतले को बाजार में घसीट कर लाया और फिर उसे फूंक दिया. विभन्न समूहों का कहना है कि केसी कुड़ियाल हमेशा से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं साथ ही केदारनाथ पुनर्निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है. इसीलिए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने इसे निंदनीय बताया. सामाजिक सगठनों ने मांग की है कि केसी कुड़ियाल पर जो आरोप लगाए गए हैं उन्हें निराधार किया जाए. साथ ही टिहरी एसएचओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RhPund
No comments:
Post a Comment