गैरसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट के एक-दूसरे को काटते बयानों के सिलसिले में एक नई कड़ी जुड़ गई है. गैरसैंण में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने तक वहां विधानसभा सत्र न करवाने के अजय भट्ट के बयान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि सत्र आयोजित करवाना सरकार का काम. दरअसल त्रिवेंद्र सरकार दो बार गैरसैंण में सत्र आयोजित करवा चुकी है इसलिए अजय भट्ट के बयान को खुद मुख्यमंत्री के फैसलों पर सवाल उठाना माना गया था. अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद अजय भट्ट ने याद दिलाया कि सरकार न रहने पर सबको पार्टी में आना होगा, यानि संगठन सनातन है, सरकार नहीं. इसके साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार बनाने के लिए संगठन ने बहुत मेहनत की है और इसे भूलना नहीं चाहिए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RjfqyQ
No comments:
Post a Comment