वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायत तो राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई इलाकों से आई लेकिन टिहरी से फ़र्ज़ी वोटिंग का सनसनीखेज मामला भी सामने आया है. नई टिहरी के वार्ड नंबर-2 में फ़र्ज़ी वोटिंग का मामला सामने आया है. नई टिहरी निवासी बुजुर्ग मतदाता विक्रम बिष्ट जब अपना वोट डालने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब मतदान के समय पहचान पत्र देखे जा रहे थे तो बिना पहचान चेक किए कोई उनका वोट कैसे डाल गया. परेशान बिष्ट ने पोलिंग बूथ कर्मचारियों और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और एसडीएम से इसकी शिकायत की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2S0ED0O
No comments:
Post a Comment