देहरादून में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला. राजधानी के कई मतदान केंद्रों में मतदाता भटकते नज़र आए. कई जगह से ऐसी शिकायतें भी मिलीं कि मतदान केंद्र ही बदल दिया गया जिसके चलते वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाता ख़ासे परेशान दिखे और एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहे. लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं जिसमें बीएलओ की मिलीभगत है. वही मतदाताओं ने वोटर लिस्ट से परिवार सहित नाम गायब होने के मामले में जांच की मांग की है ताकि आगामी चुनाव में धांधली न हो सके और लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ONOaXa
No comments:
Post a Comment