VIDEO:  पौड़ी में मतदान से वंचित महिलाओं का जमकर हंगामा, पुलिस ने जबरन हटाया - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, November 19, 2018

 VIDEO:  पौड़ी में मतदान से वंचित महिलाओं का जमकर हंगामा, पुलिस ने जबरन हटाया

मंडल मुख्यालय पौड़ी में नगर पालिका परिषद के लिए हो रहे मतदान में बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट में न होने पर बवाल हो गया. सालों से हर चुनाव में वोट देते आ रहे लोगों ने यहां जमकर हंगामा काटा. इस दौरान गुस्सायी महिलाओं के साथ पुलिस की खींचतान भी हुई. नगर के पांच नम्बर वॉर्ड के लिए ज़िला पंचायत सभागार में बनाए गए पोलिंग बूथ पर वोट देने पहुंचे लोगों का उत्साह उस समय गुस्से में बदल गया जब वोटर लिस्ट में उन्हें अपना नाम ही नहीं मिला. इससे महिलाओं की त्यौरियां चढ़ गईं. मतदान करवाने की मांग पर अड़े लोगों को जब मतदान करने से चुनाव प्रेक्षक ने मना कर दिया तो वह नारेबाज़ी करने लगे और वहीं पर धरना देने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि उन्हें जान-बूझकर उनके मताधिकार से वंचित जा रहा है, जो लोकतंत्र में सबसे बड़ा अपराध है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2A1NFTT

No comments:

Post a Comment

Pages