इस बार के स्थानीय निकाय चुनाव एक मायने में अलग और विशेष रहे क्योंकि इस बार बहुत से गांववाले शहरी हो गए. राजधानी देहरादून के ही 72 गांव इस बार नगर निगम में शामिल हुए हैं. इन गांवों के शामिल होने के बाद राज्य का सबसे बड़े नगर निगम देहरादून में वार्ड्स की संख्या 60 से बढ़कर सौ हो गई है. इन गांवों के लोगों ने पहली बार शहरी निकाय के लिए मतदान किया. प्रदेश के सभी मतदान सेंटरों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखी और पहली बार शहर की सरकार के लिए वोट करने वाले लोगों में ख़ास उत्साह देखने को मिला. इन लोगों का कहना था कि शहर में जुड़ने से उनके इलाकों में भी विकास होगा, जिसके लिए उन्होंने वोट किया है. ग्रामीणों को अपने गांवों में भी सीवर लाइन, नालियां और बेहतर सड़कें बनने की उम्मीद नज़र आई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TomfAw
No comments:
Post a Comment