प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को बाबा केदारनाथ के धाम बेटी की शादी का कार्ड लेकर पहुंचे. उन्होंने बाबा को कार्ड भेंट कर 12 दिसंबर को होने जा रही बेटी ईशा की शादी का न्योता दिया. मुकेश अंबानी दूसरी बार केदारनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने कहा, 'मैं इस बार सिर्फ बाबा को न्योता देने आया हूं. बेटी की शादी सकुशल हो जाए, उनसे यही प्रार्थना की है.' मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को गुप्त दान भी दिया. उन्होंने गुप्त दान का चेक मंदिर के मुख्य कार्याधिकारी को सौंपा. मुकेश अंबानी ने केदारनाथ पुलिस चौकी के इंचार्ज विपिन पाठक को भी शादी का न्योता दिया और कहा कि पहले बुलाने पर नहीं आए, इस बार जरूर आना. मुकेश अंबानी सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचे थे और 11.30 बजे वहां से रवाना हो गए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JFbDbX
No comments:
Post a Comment