केदारनाथ में PM के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरशोर से चल रही है. केदारनाथ में दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी से जमा हुए बर्फ को हटाने में प्रशासन लगा हुआ है. पीएम के दौरे को लेकर मुख्यसचिव उत्पल कुमार के साथ जिलास्तरीय अधिकारियों ने केदारनाथ धाम का जायजा लिया. बता दें कि 7 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी केदारनाथ में पूजा अर्चना करने के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे. केदारनाथ धाम में PM का करीब एक घंटा रूकने का कार्यक्रम है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JFiyCb
No comments:
Post a Comment