उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खुलने से दो दिन से चल रही सर्द हवाओं से लोगों को राहत मिली है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को मौसम खुल गया है, लेकिन चार जिलों में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी की सम्भावनाएं अभी भी बनी हुई हैं. ये जिले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग हैं. प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. आपको बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार से रविवार तक भारी बर्फबारी और बारिश हुई थी, जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई थी. लोग घरों में दुबके रहे और उन्हें ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा था.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Oocbnu
No comments:
Post a Comment