कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब ऑनलाइन परमिट बुकिंग के साथ ही जिप्सी और गाइड बुकिंग की भी सुविधा हो सकती है. पार्क प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. पार्क प्रशासन की माने तो पीक सीजन में जिप्सियों की भारी कमी देखने को मिलती है. इसके साथ ही नेचर गाइडों में भी कई तरह के विवाद हो रहे हैं. इन सबको देखते हुए पार्क प्रशासन अब जिप्सी और नेचर गाइड को भी ऑन लाइन लाने का मन बना रहा है. ऐसा इसलिए ताकि ऑन लाइन में ही रोस्टर प्रणाली को अपना कर सभी विवादों को समाप्त किया जा सके और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QmdDbY
No comments:
Post a Comment