उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते शनिवार को जहां अचानक मौसम ने करवट ले ली, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में दिन भर बारिश होने से ज्यादातर लोग घर में दुबके रहे. इस बर्फबारी में गंगोत्री से आने वाले स्थानीय लोगों और सैलानियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया. वहीं सड़क पर बर्फ पड़ने के कारण कुछ वाहन भी घंटों तक फंसे रहे. उत्तरकाशी गंगोत्री, यमुनोत्री घाटी में लंबे समय के बाद अच्छी तादात में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं. भारी बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. गंगोत्री यमुनोत्री धामों में अलाव और जगह-जगह सड़कों के खोलने की व्यवस्था की गई है, ताकि मुसाफिरों और स्थानीय लोगों को बर्फबारी के कारण कोई परेशानी न हो.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qtyIFY
No comments:
Post a Comment