उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दीपावली त्योहार को लेकर सुंदर और आकर्षक मोमबत्तियों से दुकान सज चुकी है. लोगों का मानना है कि दीपावली में इन मोमबत्तियों के बिना घर की सजावट अधूरी है. सरोवर नगरी के खास सौगात के रूप में मानी जाने वाली इस कैंडल को यहां आने वाले दूर-दराज के पर्यटक अपने रिश्तेदारों को उपहार स्वरूप भेंट करते हैं. दीपावली के पर्व पर मिठाई के बदले कैंडल को ही उपहार देने के लिए खूब खरीदारी हो रही है. बता दें कि सन् 1970 में नैनीताल में जलाने वाली मोमबत्ती का कारोबार शुरू हुआ था, जिसके बाद जर्मनी से मशीन मंगाने के बाद यहां सजावटी कैंडल का कारोबार होने लगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qdes6G
No comments:
Post a Comment