बीजेपी से बगावत कर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कोटद्वार में मेयर का चुनाव लड़ रही शशि नैनवाल ने बीजेपी पर परिवारवाद और जातिवाद के आरोप लगाए हैं. नैनवाल को बीजेपी ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. उनका कहना है कि जिस दिन उन्होंने मेयर का चुनाव लड़ने की ठानी थी उसी दिन खुद को बीजेपी से निष्कासित मान लिया था. शशि नैनवाल ने कहा कि वह पार्टी से बाहर कभी नहीं आना चाहती थी लेकिन पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नेता की पत्नी को टिकट दिया तो उन्हें मजबूरी में बगावत करनी पड़ी. नैनवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में अब कोई फ़र्क नहीं रह गया है परिवारवाद के चलते इन दोनों पार्टियों में काम करने वाले कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं रह गई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qoCZuj
No comments:
Post a Comment