देहरादून से मसूरी के लिए ट्रायल रन पर शुरू की गई 'ई बस' कंपनी द्वारा दिए मानकों को पूरा नहीं कर पा रही है. दो ट्रिप पर चलने के बाद ही बस की बैटरी डिस्चार्ज हो जा रही है. फिर बस की बैटरी को दो घंटे चार्ज पर लगाना पड़ रहा है. ओलेक्ट्रा कंपनी की 'ई बस' देहरादून से मसूरी रूट पर पिछले एक महीने से ट्रायल रन पर चल रही है. कंपनी ने इस 'ई बस' के एक दिन में 240 किमी तक चलने की बात कही थी. लेकिन 170 किमी का सफ़र तय करने के बाद बस की बैटरी जवाब दे जा रही है. रोडवेज़ कर्मचारियों ने इसकी जानकारी महाप्रंबधक को दे दी है. लेकिन अधिकारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. (देहरादून से भारती सकलानी की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CXgc00
No comments:
Post a Comment