दिवाली के महीने में भी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, हिल डिपो के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल पाई है. पिछले दो महीने की सैलेरी न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने दिवाली से ठीक पहले सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दे दी है. अगर ऐसा हुआ तो पहाड़ को जाने वाली बसों के पहिए थम जाएंगे और घर जाकर दिवाली मनाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल हिल डिपो के कर्मचारियों को अगस्त महीने की तनख्वाह हाल ही में मिली है लेकिन सितंबर और अक्टूबर की तनख्वाह अभी लंबित है. कर्मचारियों का कहना है कि साल भर से परिवार वाले, ख़ासतौर पर बच्चे, दिवाली का इंतज़ार करते हैं लेकिन खाली हाथ वह त्यौहार कैसे मनाएंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि चार तारीख तक तनख्वाह समेत उनकी नौ मांगें नहीं मानी जातीं तो वे सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QaDNy9
No comments:
Post a Comment