एनजीटी सड़क निर्माण के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सख्त है. वहीं चमोली में ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य के दौरान किस तरह से हरे पेड़ों को धराशायी किया जा रहा है इसकी बानगी इन तस्वीरों में देखी जा सकती है. यहां भकुंडा के पास सड़क किनारे गिरे चीड़े के पेड़ बता रहे हैं कि किस तरह एनजीटी के आदेशों की अनदेखी की जा रही है. सड़क कटिंग के नाम पर आठ से अधिक हरे पेड़ धराशायी किए गए हैं. वहीं वन विभाग, तहसील प्रशासन के साथ जिला प्रशासन को इसकी भनक ही नहीं है. बता दें कि हर रोज इस मार्ग से वन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन का कोई न कोई अधिकारी अवश्य गुजरता है. अब इस मामले पर जिला प्रशासन जल्द जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कर रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qrOW29
No comments:
Post a Comment