इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है. लोग अपने पितरों के लिए तर्पण एवं पिण्डदान कर मोक्ष की कामना कर रहे हैं. वैसे पिण्डदान करने का हर जगह महत्व है मगर बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाली क्षेत्र में इसकी अलग ही महत्ता है. मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त हुए थे. माना जाता है कि इस स्थान पर जो भी अपने पितरों का श्राद्ध, पिण्डदान एवं तर्पण करता है उसके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. फिर उन्हें अन्य स्थानों पर पिण्डदान करने की आवश्कता नहीं पड़ती है. इसके चलते इन दिनों देश विदेश से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं और यहां भगवान बद्री विशाल के दर्शन के साथ ही ब्रह्म कपाली शिला पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध एवं तर्पण भी कर रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IzdRsY
No comments:
Post a Comment