महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर भाजपा की पदयात्रा प्रदेशभर में शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के थानों गांव में पदयात्रा के जरिये लोगों से सम्पर्क किया. कई किलोमीटर तक सीएम पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया. प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें डेढ़ सौ कार्यकर्ता 15 दिन तक यात्रा के जरिये एक सौ पचास किलोमीटर का सफर तय करेंगे और गांव-गांव में लोगों से सम्पर्क करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के ग्राम स्वराज का संदेश पहुंचाने की दिशा में ये पहल की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ODNwQd
No comments:
Post a Comment