जिला मुख्यालय पौड़ी में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई. पुलिस प्रशासन ने इस अवसर पर पुलिस लाइन से बस अड्डा होते हुए एजेंसी चौक तक पदयात्रा निकाली. इसमें पौड़ी एसएसपी सहित पुलिस जवानों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर बच्चे खासे उत्साहित दिखे. पौड़ी एसएसपी ने कहा कि पदयात्रा में स्कूलों के करीब 200 बच्चों के साथ 150 पुलिस जवान भी शामिल हुए. पदयात्रा के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की गई कि लोग आपसी सद्भाव बनाये रखने के साथ ही अपने क्षेत्रों को साफ सुथरा रखें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ODNCax
No comments:
Post a Comment