रुड़की में नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर लगे बड़े होर्डिंग के खिलाफ अतिक्रमण अभियान चलाया. इस बारे में मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने कहा कि शहर में कई दुकानदारों ने बिना अनुमति के बड़ी कंपनियों के बोर्ड लगा रखे हैं. उन्होंने कहा कि ये नियम के विरूद्ध है. साथ ही उनके रख रखाव के कोई खास इंतजाम नहीं किये गये हैं. इस वजह से आंधी तूफान के दौरान उनके गिरने का खतरा बना रहता है. उन्होंने कहा कि इस बारे में कंपनियों को नोटिस भी दी गई है. नोटिस दिये जाने के बाध बी बोर्ड नहीं हटाए जाने के कारण इस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CcZN7l
No comments:
Post a Comment