VIDEO: ALPS दवा फैक्ट्री का प्रबंधक फरार, कर्मियों को महीनों से नहीं मिला वेतन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 14, 2018

VIDEO: ALPS दवा फैक्ट्री का प्रबंधक फरार, कर्मियों को महीनों से नहीं मिला वेतन

अल्मोड़ा में ALPS फार्मास्यूटिकल्स फैक्ट्री के प्रबंधक जयेश शुक्ला पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि फैक्ट्री का प्रबंधक 20 जुलाई से अल्मोड़ा से फरार चल रहा है. फैक्ट्री के कर्मचारियों को पिछले दो-तीन माह से वेतन भी नहीं मिला है. महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों के लिए घर का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है. प्रबंधक पर कर्मचारियों का पीएफ का पैसा हड़पने का आरोप भी लगाया गया है. पीएफ का पैसा हड़पे जाने की बात से कर्मियों में घबराहट है. उन्हें लग रहा है कि उनकी जीवन भर की कमाई लूट ली गई है. इस बारे में ईपीएफ संगठन हल्द्वानी की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OXVvre

No comments:

Post a Comment

Pages