विकासनगर के शक्ति नहर में ढालीपुर के समीप नहाने उतरे 2 छात्र नहर में डूब गए. दोनों छात्र मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं. दोनों सिंघनीवाला की शिवालिक कॉलेज में पढ़ रहे थे और आज दोपहर को बाइक पर सवार होकर ढालीपुर आए थे. दोनों छात्रों ने बाइक को खड़ा कर नहर में नहाने के लिए उतरे थे. इसी दौरान पानी के बहाव की चपेट में आने से दोनों लोग बह गए. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस लापता छात्रों की खोजबीन में सर्च अभियान चला रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VFXDap
No comments:
Post a Comment