टिहरी जिले में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर पालिका की टीम द्वारा चार धाम यात्रा के रास्तों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम ने खुले में खाद्य पदार्थ बेचने और फूड सेफ्टी एक्ट का पालन नहीं करने वाले करीब एक दर्जन दुकानदारों का चालान काटा. टीम ने चंबा-नई टिहरी में दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया. जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों को नोटिस दिए जाने के साथ खाद्य सामग्रियां नष्ट भी की जा रही हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/302UuB4
No comments:
Post a Comment