अल्मोड़ा जिले में जंगलों की आग घरों तक पहुंचने लगी है. वन विभाग जिले में आग बुझाने के मामले में बहुत हद तक नाकाम साबित हुआ है. यहां करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो गई है. आग वन संरक्षक कार्यालय और सीएमओ तक भी पहुंच गई है. काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाई है. अल्मोड़ा में फायर ब्रिगेड के अधिकारी बंश बहादुर यादव ने कहा कि आग आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ते जा रही थी, लेकिन उस पर काबू पा लिया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Jd8d35
No comments:
Post a Comment