ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से पुलिस ने एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चार अवैध असलहे और एक दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ये शातिर हथियार तस्कर मूल रूप से पीलीभीत जनपद का रहने वाला है. पूछताछ में हुई जानकारी के अनुसार यह तस्कर लंबे समय से नेपाल से अवैध हथियार लाकर ऊधमसिंहनगर जिले में बेचने का काम कर रहा था. इस शातिर तस्कर के खिलाफ पीलीभीत जनपद में भी कई मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने इस हथियार तस्कर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2YjJbCF
No comments:
Post a Comment