बुधवार को एक सेही जंगल से भटक कर शहर में पहुंच गया. फिर यह सेही रानीखेत रोड पर कॉर्बेट रिसेप्शन के पास एक नाली में घुस गया. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सेही को रेस्क्यू कर लिया. वन विभाग की टीम सेही को पशु चिकित्सक के पास परीक्षण के लिए ले गई है. सेही के स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2uLZBHb
No comments:
Post a Comment