पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी की पत्नी मेहा खंडूरी ने बीजेपी से अपनी ननद ऋतु खंडूरी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में चुनाव प्रचार किया. एक ओर जहां यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी पौड़ी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के सक्रिय प्रचार से दूर नजर आ रही हैं तो वहीं उनकी भाभी मेहा खंडूरी का यमकेश्वर में खास फोकस है. कांग्रेस नेताओं के साथ मेहा खंडूरी लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं. मेहा खंडूरी का कहना है कि क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं हैं. इस बारे में जनप्रतिनिधियों से पूछा जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी ननद ऋतु खंडूरी एक अच्छी विधायक हैं और उनके पारिवारिक संबंध मधुर हैं. वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना रावत का कहना है कि महिलाएं बढ़-चढ़कर कांग्रेस के साथ जुड़ रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2WDAKRY
No comments:
Post a Comment