VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 : केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, April 11, 2019

VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 : केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना

रुद्रप्रयाग में लोकसभा चुनाव 2019 के तहत गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी हैं. विधानसभा केदारनाथ की 163 और विधानसभा रुद्रप्रयाग की 182 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल के लिए रवाना हो गईं. जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की देखरेख में सभी पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ उनके मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया. रुद्रप्रयाग के एसपी अजय सिंह ने कहा कि बाहर से आए फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही जहां नेटवर्क की समस्या है, वहां कर्मचारियों को हैंडसेट के साथ बूथों पर भेजा जा रहा है. कम्युनिकेशन के साथ ही ट्रांसपोर्ट की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली गई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2X5aC2B

No comments:

Post a Comment

Pages