VIDEO : 14 विधानसभा क्षेत्रों वाली गढ़वाल लोकसभा सीट पर मतदान की तैयारियां पूरी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, April 11, 2019

VIDEO : 14 विधानसभा क्षेत्रों वाली गढ़वाल लोकसभा सीट पर मतदान की तैयारियां पूरी

गढ़वाल-कुमाऊं के पांच जिलों की 14 विधानसभा क्षेत्रों वाली गढ़वाल लोकसभा सीट पर गुरुवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 13 लाख 55 हजार 776 मतदाताओं वाली गढ़वाल लोकसभा सीट पर कुल 708642 पुरुष, 647111 महिला एवं 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. रामनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 113765 जबकि देवप्रयाग विधानसभा में सबसे कम 84198 मतदाता हैं. गढ़वाल सीट पर 2056 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. दूसरी तरफ गढ़वाल सीट में सर्वाधिक 6 विधानसभाओं वाले पौड़ी जिले में बनाए गए 900 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं. जनपद से लगे अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Ic5lTq

No comments:

Post a Comment

Pages