सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में घर-घर होली की धूम मची हुई है. महिला हो या पुरुष सब होली के रंग में रंगे हुए हैं. गांव-गांव, घर-घर जाकर महिलाएं समूहों में जाकर परंपरागत होली का गायन कर रही है. यहां गली-गली होली नृत्य की धूम मची है. महिलाएं बैठकी और खड़ी होली का आनन्द ले रही हैं. इसके साथ ही स्वांग भी रच रही हैं. इस तरह उत्तरांचल के अंचल में बसे इस जनपद में होली कुछ अपने अलग अंदाज में मनती नजर आती है. वैसे अगर देखें तो भारत में होली हो या दीपावली या कोई और त्यौहार. जितने प्रांत हैं, सबमें उनको मनाने के तरीके में कुछ ना कुछ भिन्नता जरूर नजर आती है. होली पर कहीं पानी की होली तो कहीं पूलों की. यूपी में कहीं लट्ठमार होली तो कहीं कीचड़मार होली नजर आती है. महिला-पुरूष से लेकर बच्चे तक इस दिन पूरी मस्ती में नजर आते हैं. शायद यही इस त्यौहार का संदेश भी है कि जैसे रंगों में विविधता होने पर सब रंग प्यारे लगते हैं, वैसे ही विभिन्न धर्म, संस्कृतियां को समाहित करने वाला देश केवल भारत है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2WhnFh3
No comments:
Post a Comment