कुमाउं में रंगभरी होली पूरे शबाब पर हैं. बागेश्वर जिले में नगर से लेकर गांव तक लोग होली के खुमार में डूबे हैं. नगरीय क्षेत्र में जहां मोहल्लों में लोग टोलियां बनाकर होली गायन कर रहे हैं, वहीं ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक तरीके से दो, तीन और चार ताल की खड़ी होलियों का गायन हो रहा है. बागेश्वर जिले में नगरीय क्षेत्र में लोग अपने मोहल्लों में छोटी-छोटी टोलियां बनाकर इस विरासत को संजाने में लगे हैं. हालांकि ग्रामीण अंचलों में आज भी पहले की तरह खड़ी होली का गायन हो रहा है. पारंपरिक शैली में खड़ी व बैठकी होली का गायन ही इस पर्व की खूबसूरती है. ( जगदीश चंद्र की रिपोर्ट )from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TQgkbz
No comments:
Post a Comment