लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बागेश्वर में त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में सभी बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदल लटवाल ने युवाओं में जोश भरा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से कमर कसने को कहा. उन्होंने बूथ स्तर के पदाधिकारियों पर अधिक जिम्मेदारी बताई. देश को सशक्त और विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा का जीतना जरूरी बताया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने गांव, कस्बे, मोहल्ले में घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और एकजुट होकर लोस चुनाव में पार्टी हित में काम करने को कहा. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NVfyng
No comments:
Post a Comment