VIDEO: बंटा हुआ है विपक्ष, पांचों सीट जीतेगी बीजेपी : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, March 12, 2019

VIDEO: बंटा हुआ है विपक्ष, पांचों सीट जीतेगी बीजेपी : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत उत्तराखंड में 11 अप्रैल को मतदान होना है. लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा की कैसी तैयारी है और भाजपा किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी, इन विषयों पर न्यूज़ 18 ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से खास बातचीत की. सीएम ने कहा कि चुनाव के लिए माहौल अनुकूल है और पूरा वातावरण मोदीमय हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों के लिए अभूतपूर्व काम किया है. सीएम ने कहा कि इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय स्वाभिमान भी एक बड़ा विषय होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है और नेतृत्व विहीन है. सीएम ने सभी पांच सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2F2bb7c

No comments:

Post a Comment

Pages