उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए. होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल हरि राज सिंह राणा और प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास धूलिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में कुमाऊंनी होल्यारों की टीम ने समा बांधा. साथ ही कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि इस पारिवारिक माहौल में राज्य के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक होली एक जगह खेल कर अच्छा लग रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2THab12
No comments:
Post a Comment