VIDEO : ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण का काम रुकवाया, दी आंदोलन की चेतावनी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, March 18, 2019

VIDEO : ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण का काम रुकवाया, दी आंदोलन की चेतावनी

कोटद्वार में घटिया तरीके से बन रही सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया. पीडब्लूडी की ओर से कोटद्वार के मवाकोट चैराहे से दुर्गापुरी-बीईएल रोड तक संपर्क मार्ग बनाया जा रहा था, जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग घटिया तरीके से बनाया जा रहा है. तकरीबन आठ सालों से टूटी सड़क के निर्माण में अनियमितता बरतने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था से काम रुकवा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी सड़क की उन्हें जरूरत नहीं है जो हफ्ते भर में ही वापस उखड़ जाए. ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए गुणवत्तापूर्ण काम करने की मांग की है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2F8vLRZ

No comments:

Post a Comment

Pages