VIDEO: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने छुए शहीद सैनिक की मां के पांव - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, March 6, 2019

VIDEO: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने छुए शहीद सैनिक की मां के पांव

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को पूर्व सैनिकों की तरफ से शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की माताओं और पत्नियों को सम्मानित किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सैनिक बिना कुछ सोचे देश की सेवा करते हैं और इसके पीछे महिलाओं का बड़ा योगदान होता है. इस मौके पर रक्षा मंत्री ने सम्मानित हुई महिलाओं के पांव भी छूए. इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में अर्ध सैनिक बलों का निदेशालय खोलने की भी घोषणा की.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2H1rmUC

No comments:

Post a Comment

Pages