शिव की नगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम रात तक जारी रही. रात को हरिद्वार की सड़कों पर शिव की बारात निकाली गई. इसमें भूत, पिशाच, नंदी के रूप में औघड़दानी भगवान शिव के गण शामिल हुए. हर की पौड़ी से भगवान शिव की बारात में भांग के नशे में सड़कों पर नाचते-गाते हुए ये लोग निकले. हरिद्वार में ही शिवजी की ससुराल भी है. कनखल में शिवजी की ससुराल है. बारात में भूत, नर, नंदी सबने खूब डांस किया. देर रात ये बारात कनखल पहुंची. इस मौके पर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे. शिव की बारात में घोड़ों, भैंसे पर भी शिव के गण सवार रहे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NHwtJS
No comments:
Post a Comment