VIDEO : रुद्रप्रयाग में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, आरोपी मकान मालिक पर केस दर्ज - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, March 19, 2019

VIDEO : रुद्रप्रयाग में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, आरोपी मकान मालिक पर केस दर्ज

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक घर में स्टोर की गई 70 पेटी अंग्रेज़ी शराब को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जब्त कर लिया गया. ये 70 पेटी शराब नगरासू में एक किराये के कमरे में स्टोर की गई थी. जब्त शराब रुद्रप्रयाग में अन्य जिलों से लाई गई थी, जिसे लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध ढंग से उपयोग किया जाना था. आबकारी विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि इतनी भारी मात्रा में शराब नगरासू में किसने स्टोर की. आबकारी विभाग ने आरोपी मकान मालिक पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी मकान मालिक को स्वास्थ्य काराणों से जमानत पर छोड़ दिया गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JnMRRv

No comments:

Post a Comment

Pages