VIDEO: होली महोत्सव के तहत महिलाओं ने निकाला होली का सांस्कृतिक जुलूस - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, March 11, 2019

VIDEO: होली महोत्सव के तहत महिलाओं ने निकाला होली का सांस्कृतिक जुलूस

अल्मोड़ा में फागुनी बयार का रंग पूरी तरह छा गया है. महिलाओं द्वारा तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कुमांऊ भर की दर्जन भर टीमों ने शिरकत की. महिलाओं ने पूरे बाजार में होली का सांस्कृतिक जुलूस निकाला और जमकर होली के रंग में दिखाई दीं. ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा में सभी त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. होली में अल्मोड़ा पूरे रंग में रंगने लगी है. महिलाएं घर-घर जाकर होली का आयोजन कर रही हैं. महिला टीमों द्वारा पूरे बाजार में होली की झांकिया निकाली गईं. होली महोत्सव में अल्मोड़ा से ही नहीं कुमांऊ के नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों की टीमों ने भी भाग लिया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2XMbUAR

No comments:

Post a Comment

Pages