पिथौरागढ़ थाना पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ मिलकर 400 ग्राम चरस और 5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों युवक चरस और स्मैक को कॉलेज रोड में किसी को बेचने जा रहे थे. लेकिन मुखबिर की सूचना के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गए. गिरफ्तार हुआ एक आरोपी पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट का रहने वाला है जबकि दूसरा काशीपुर का निवासी बताया जा रहा है. पिथौरागढ़ में पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने बताया कि तस्करों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SYofOy
No comments:
Post a Comment