आम नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर सूचना देने के लिए 'सी-विजिल' ऐप लांच की गई है. इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की घटना की फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर चुनाव आयोग को भेज सकता है. चुनाव आयोग के अनुसार ऐसे मामलों पर तत्काल फ्लाइंग स्क्वाड भेजकर कार्रवाई की जाएगी. उत्तराकाशी के जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि 'सी-विजिल' या सिटीजल विजिल के नाम से ऐप बनाया गया है. इसके जरिए कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकता है. साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 भी जारी किया गया है. इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T4zbKK
No comments:
Post a Comment