पौड़ी संसदीय सीट पर टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही खींचतान जारी है. पौड़ी में जो अप्रत्याशित और नया चेहरा उभरा है वह है रियर एडमिरल (रिटायर्ड) ओपी राणा का. रुद्रप्रयाग ज़िले के निवासी ओपी राणा नेवी में और ब्रह्मोस एयरोस्पेस में तीन दशक से ज़्यादा समय तक काम किया है. ओपी राणा अब देहरादून के डिफ़ेंस कॉलोनी क्षेत्र में रहते हैं. उनका कहना है कि हालांकि भाजपा संगठन की तरफ से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है लेकिन अगर उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो वह उसके लिए तैयार हैं. रियर एडमिरल (रिटायर्ड) ओपी राणा ने कहा कि चुनाव लड़ने और जीतने का मौका मिला तो वह पलायन रोकने के लिए काम करेंगे. ओपी राणा से बातचीत की न्यूज़ 18 संवाददाता रॉबिन सिंह चौहान नेfrom Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TPzq0s
No comments:
Post a Comment