देहरादून में आज राहुल गांधी की परिवर्तन रैली को लेकर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता जोश में नज़र आए. कांग्रेस की महिला विंग और सेवा दल के कार्यकर्ता सुबह से ही कांग्रेस भवन में नारेबाजी और राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं. ऐसी ही एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि आनेवाला चुनाव कांग्रेस का होगा. वहीं एक अन्य महिला कार्यकर्ता ने कहा कि राहुल गांधी की परिवर्तन रैली को लेकर महिलाओं और पुरुषों में बहुत जोश है. देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही होंगे. राहुल की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की News18.com की संवाददाता भारती सकलानी ने ...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UENszd
No comments:
Post a Comment