पौड़ी से मौजूदा सांसद मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज़ हैं. कहा जा रहा है कि आज देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. मौजूदा कार्यकाल समेत भुवन चंद्र खंडूड़ी पांच बार पौड़ी के सांसद रहे हैं और दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री. पौड़ी में उनका अच्छा खासा प्रभाव अब भी है. पौड़ी के यमकेश्वर से बीजेपी विधायक उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी भी उनकी सीट की दावेदार हैं. ऐसे में बेटे के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पर पौड़ी के मतदाता क्या कहते हैं. ऋषिकेश में न्यूज़ 18 संवाददाता आशीष डोभाल ने मतदाताओं से बात कर यह समझने की कोशिश की कि इस नए घटनाक्रम पर उनकी राय क्या है...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CjsP4s
No comments:
Post a Comment