उत्तरकाशी लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के उद्देश्य से शनिवार को नगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है. चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए अभी से ही अर्धसैनिक बलों की तैनाती शुरू हो गई है. आज बड़कोट नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मुख्य राजमार्ग सहित विभिन्न वार्डों में 35वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल महिडाडा के 100 से अधिक जवानों ने बड़कोट थाना के प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2W7l0qb
No comments:
Post a Comment