VIDEO: खाद्य विश्लेषक की कमी के कारण 13 जिलों के नमूने पड़े-पड़े हुए खराब - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, March 17, 2019

VIDEO: खाद्य विश्लेषक की कमी के कारण 13 जिलों के नमूने पड़े-पड़े हुए खराब

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए रुद्रपुर में स्थापित राज्य का एक मात्र खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में खाद्य विश्लेषक की भारी कमी है. इस कारण होली के मद्देनजर एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच भी समय पर नहीं हो पा रही है. बता दें कि वर्तमान समय में यहां खाद्य विश्लेषकों के 50 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं. इस वजह से होली के त्योहार के मद्देनजर राज्य के 13 जनपदों से यहां आई मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच समय पर नहीं हो पा रही है. हालात ये है कि खाद्य विश्लेषक की कमी के कारण यहां 8 माह पूर्व जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के दर्जनों नमूने भी पड़े-पड़े खराब हो गए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ub9ePr

No comments:

Post a Comment

Pages