विश्व प्रसिद्ध हिम-क्रीड़ा-स्थल औली को जोड़ने वाली सड़क बर्फबारी के चलते 12 दिन से बंद पड़ी है. इसके चलते जहां औली में जरूरत की सामानों की दिक्कतें होने लगी हैं, वहीं पर्यटकों के वाहन भी अभी तक औली में ही फंसे हुए हैं. ये सब हैजनपद में लगातार बदलते मौसम के चलते और ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही औली में बर्फबारी के कारण हो रहा है. लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़क भी नहीं खुल पा रही है. वहीं होटल व्यवसायियों के साथ ही जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) को भी जरूरत की सामानों की दिक्कतें होने लगी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी सिस्टम सड़क खोलने में महज खानापूर्ति तक ही सीमित है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SiPzuL
No comments:
Post a Comment